स्वस्थ्य हृदय के लिए टिप्स

स्वस्थ आहार लें

  • फलऔर सब्जियां खूब खाएं।
  • नमकका सेवन कम करें। इससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल होता है। कमजोर हृदय क्षमता के मरीजों को कम नमक सेवन से, सांस कम फूलती है और पैरों की सूजन भी कम होती हे।
  • घी, बटर, चीज़, मिठाईओर अधिक शक्कर का सेवन हृदय के लिए अच्छा नहीं है। ट्रांसफेट (Trans-Fat) जैसे वनस्पति, डालडा घी-बहुत नुकसानदायक हैं। अधिक फ्राइड आहार, जैसे समोसे, पकोड़े और चिप्स से दूर रहना चाहिए।
  • हल्केतेल जैसे सफोला, सनफ्लावर और जैतून तैल हृदय के लिए अच्छे हैं।
  • दही, छाछऔर मलाई निकला हुआ पतला दूध फायदेमंद है।

नियमित व्यायाम करें

  • व्यायामकरने से वजन और कोलेस्ट्राल कम होता है तथा ब्लडप्रेशर और मधुमेह कंट्रोल में रहते हैं। इसलिए हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
  • दिलके दौरे (Heart Attack ) के कुछ दिन बाद से, व्यायाम करने से हृदय की क्षमता बेहतर होती है और सांस फूलना कम होता है।
  • ऐरोबिक व्यायामजैसे तेज चलना, दौड़ना, साइकल चलाना, नृत्य करना, स्वीमिंग और योग हृदय के लिए सबसे अच्छे है। लंबे समय तक इन्हें करने पर हृदय गति और ब्लडप्रेशर कम होते हैं।
  • भारीवजन उठाने या लेटरिन में जोर लगाने से बचना चाहिए।

 

ब्लड प्रेशर (Hypertension ) और मधुमेह  (Diabetes ) को कंट्रोल में रखे 

  • ब्लडप्रेशरऔर मधुमेह हृदय रोग के प्रमुख कारण है। इन्हें स्वस्थ जीवनशैली और दवाइयों से कंट्रोल में रखे।

बीड़ी /सिगरेट धुम्रपान बंद करें 

  • बीड़ीया सिगरेट का सेवन, कम उम्र में हृदय रोग का मुख्य कारण है।

वजन कम करें

  • मोटापा-मधुमेहऔर उच्च ब्लडप्रेषर को न्यौता देकर हृदय रोग कराता है।

मानसिक तनाव में कम रहें 

  • परिवारको अच्छा समय दें
  • कार्यको व्यवस्थित रूप से करे
  • ध्यानयोग करें
  • ज्यादामुस्कराएं